खुटहन (जौनपुर)5 अक्टूबर खानपुर गांव में रविवार को जय चौरा माता कबड्डी क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बेहतर खेल के दम पर टीम ने बदलापुर खुर्द को पीछे छोड़ दिया। विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को सात हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, जिला संयुक्त मंत्री अटेवा ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव उर्फ राजू और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी नीरज सिंह रहे। प्रतियोगिता में करीब 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। स्कोरर विनोद कुमार यादव, रेफरी विकास यादव और कमेंटेटर अंकित दुबे रहे। आयोजन में समर बहादुर यादव, अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, रामाशीष यादव का विशेष सहयोग रहा।