Jaunpur News: प्रदीप पटेल क्षेत्रीय सचिव नियुक्त
August 09, 2026
रामनगर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महेवा गांव निवासी सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप पटेल को अपना दल (एस) का क्षेत्रीय सचिव वाराणसी परिक्षेत्र नियुक्त किया गया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दिया। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुये संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी।
वहीं नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव प्रदीप पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वहीं बधाई देने वालों में मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल, रिंकू पटेल, रमेश मौर्य, बबलू पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, लल्लन पटेल आदि प्रमुख रहे।
