Trending

टीवी एक्ट्रेस अमन संधू ने काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

टीम संचार सेतु


(आरिफ अंसारी)
वाराणसी। टीवी  की मशहूर नायिका अमन संधू बाबा भोले नाथ के यहां पहली बार आकर  दर्शन पूजा कर हाजिरी लगाई। पूछे जाने पर अमन संधू ने संचार सेतु को बताया कि बाबा भोले नाथ की नगरी बनारस में पहली बार आई जो कि बहुत ही अच्छा लगा और यहां  पर आते ही अपनापन सा लगा। यहाँ के लोग और खाना पीना सब कुछ  बहुत अच्छा लगा। यहाँ के लोगों में बहुत प्यार है। आगे  नायिका अमन संधू पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए बताया किे जहाँ महादेव जी के दर्शन को कई घंटे लग जाते है वहीँ पुलिस प्रोटेक्शन सपोर्ट के कारण अच्छे से काशी विश्वनाथ जी के दर्शन हो गए, जो महादेव की कृपा रही कि वी आई पी दर्शन हो पाया।  मुंबई निवासी व पंजाब की मूल निवासी अमन संधू किसी परिचय की मोहताज नहीं है वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी है जिसमें  ब्लू वैन, काला शहर, खिड़की, नीली छतरी, क्राइम पेट्रोल आदि है। संधू इस समय "सस्पेक्टेड 01"  फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं फिर भी मौका निकाल कर महादेव के दर्शन करने बनारस आई थी। गंगा आरती देख मंत्र मुग्ध हो गई। नौकायन का भी लुफ्त उठाया और  दशाश्वमेध घाट, नमो घाट आदि की प्रशंसा की।अमन संधू बनारस पहली बार अपनी 2 दिवसीय यात्रा पर आई थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अमन संधू के इंस्टग्राम  Officialamansandhu पर इनके 3,27000 फॉलोअर/प्रसंशक है।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!