Trending

Jaunpur News : भदोही में पांच किलो का ट्यूमर निकालकर किया सफल ऑपरेशन, डा. अरुण सिंह की क्षेत्र में चर्चा

Naya Savera Network

जौनपुर। जनपद के सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक एवं अरुणोदय ट्रामा सेंटर के निदेशक डा. अरुण सिंह ने भदोही स्थित अपने दूसरे सेंटर पर जटिल ऑपरेशन कर सफलता हासिल की। ग्राम रामरायपुर, भदोही निवासी एक मरीज काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था। मरीज ने डा. अरुण सिंह से संपर्क किया, जिसके बाद आवश्यक जांच के उपरांत उसका ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर से करीब पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति चिकित्सकों की निगरानी में बताई गई। इस जटिल ऑपरेशन की सफलता के बाद क्षेत्र में डा. अरुण सिंह की चिकित्सकीय दक्षता की चर्चा हो रही है। परिजनों ने सफल उपचार के लिए चिकित्सक और उनकी टीम के प्रति आभार जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!