Trending

Jaunpur News : दशहरा पर किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर अनुदान का दूसरा मौका

Naya Savera Network

7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खुलेगा पोर्टल, ऑनलाइन टोकन के जरिए मिलेगा लाभ

जौनपुर, 5 अक्टूबर। कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने का एक और अवसर दिया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, एकल कृषि यंत्र, किसान ड्रोन, मिलेट पार्लर, फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों की खरीद पर अधिकतम अनुमन्य अनुदान डीबीटी के माध्यम से दिए जाने का प्रावधान है।

शासन के निर्देश पर कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक खुला रहेगा। अनुदान का लाभ लेने के इच्छुक किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’ पर क्लिक कर निर्धारित टोकन धनराशि ऑनलाइन जमा करके टोकन जनरेट कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों की सूची, बुकिंग प्रक्रिया और अनुदान से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि टोकन जनरेट करने या धनराशि जमा करने के लिए विभागीय पोर्टल के अलावा किसी अन्य पोर्टल का प्रयोग न करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!