Trending

Jaunpur News : वांछित अभियुक्त संदेश तिवारी गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को सेमरी अंडरपास पुलिया हाईवे के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संदेश तिवारी उर्फ मोनू पुत्र संतोष तिवारी, निवासी ग्राम कुंभापुर, थाना रामपुर, जौनपुर है। वह मीरगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 और 136/2026 में वांछित था। दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक रामअनुज मिश्रा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल रणजीत सिंह, आरक्षी ऋषभ कुमार और आरक्षी हिमांशु गुप्ता शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!