Trending

Jaunpur News : बयालसी महाविद्यालय में गूंजा खेलों का जोश, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

Technical Team


जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के बल पर भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चंद्र सेठ, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. सफीउल्लाह अंसारी एवं डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!