Trending

Jaunpur News : वांछित अभियुक्त राज बहादुर गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राज बहादुर उर्फ गुड्डू गौतम पुत्र स्व. संतलाल गौतम, निवासी काजीहद कुचहना, थाना नेवढ़िया है। वह थाना नेवढ़िया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 206/26 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 117(2), 131, 191(2), 191(3) और 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में आरक्षी सौरभ कुमार सिंह, राममिलन प्रजापति, महिला आरक्षी प्रतीक्षा तथा पीआरवी 8789 थाना सुरेरी के हेड कांस्टेबल रामसागर और कांस्टेबल मो. आरिफ शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!