Trending

Jaunpur News : एनबीडब्ल्यू वारंट पर तीन वारंटी गिरफ्तार

Naya Savera Network

मड़ियाहूं 

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सदरगंज निवासी जंगीलाल पुत्र बनारसी, साहोपट्टी निवासी मुन्नू पटेल पुत्र राम खेलावन तथा मलिकानपुर निवासी करन गौतम पुत्र नन्हे गौतम उर्फ रामआसरे गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ न्यायालय जौनपुर से गिरफ्तारी अधिपत्र (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।

पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तीनों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के अलावा उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, सुदर्शन यादव, प्रेमचंद्र यादव, हेड कांस्टेबल गुलाबधर यादव और कांस्टेबल सुशील गुप्ता शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!