Trending

Jaunpur News : पीयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर

Technical Team

बी.फार्मा छोड़ परिसर के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर




जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा CUET-UG के माध्यम से आयोजित हुई है तथा इसकी काउंसिलिंग UPTAC द्वारा की जानी है। इसलिए बी.फार्मा को छोड़कर विश्वविद्यालय परिसर में संचालित अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कुछ पाठ्यक्रमों में अभी भी सीटें रिक्त हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर 10 सितंबर 2026 तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एम.एड. में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग 7 सितंबर को


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग सात सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वेश्वरैया हाल, यू.एन.एस. इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एम.एड. प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है। प्रथम काउंसलिंग में सामान्य रैंक 001 से 200 तक के अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा रैंक 201 से 370 तक के अभ्यर्थी दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रारूप ‘क’ डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरें और काउंसलिंग के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित हों। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!