Trending

Jaunpur News : ​दबंगों ने चाइनीज दुकान में की तोड़फोड़ एवं फायरिंग

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शनिवार की शाम लगभग 25 की संख्या में दबंगों ने लाठी—डंडा लेकर कोठवार चौराहा पर शनिवार की शाम फास्ट फूड की दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दिया। बाजार में दहशत बनाते हुए फरार हो गये। बाजारवासियों में दहशत बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवार बाजार चौराहा पर शनिवार की शाम 25 की संख्या में बाइक सवार दबंग लोगों ने एक फास्ट फूड की दुकान पर लाठी—डंडे लेकर पहुंचे। फास्ट फूड की दुकान मे तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। आरोप है कि जाते समय मनबढ़ों ने दो फायरिंग भी किया जिससे कोटवार बाजारवासियों में दहशत बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शाम को दुकानदार और कुछ लोगों में खाने-पीने को लेकर आपस में नोक-झोंक हाथापाई किए थे जिसको लेकर बाईक सवार मनबढो ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। घटना के दौरान लोगों ने धड़ाधड़ दुकान बंद कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!