Trending

Jamadagnipur News : भारी बरसात के मध्य पं.जमदग्निपुरी द्वारा रचित पुस्तक "मानस गीत"का हुआ लोकार्पण

Naya Savera Network

पं.जमदग्निपुरी द्वारा रचित पुस्तक "मानस गीत" का लोकार्पण समारोह भारी बरसात के मध्य विधिवत सम्पन्न हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में मंदिर के प्रधान ट्रस्टी कमलेश राय (मुन्ना) पूर्व प्रधानाचार्य हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी" स्टेट बैंक के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी,काव्यसृजन न्यास मुम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, भाजपा युवा नेता गुरु प्रसाद गुप्त जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई द्वारा आयोजित इस मासिक काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता आ.हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" जी ने की।सशक्त संचालन ओमप्रकाश तिवारी जी ने किया।मुख्य अतिथि आ.कमलेश राय "मुन्ना" जी आयोजन को गरिमामय बनाये।
प्रथम माॅं सरस्वती जी का अथियों द्वारा पूजन वंदन पं.जमदग्निपुरी के  मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ।एड.राजीव मिश्र"मधुकर" द्वारा सरस्वती याचना के साथ काव्यगोष्ठी की शुरुआत हुई।

एक तरफ मुम्बई महानगर में मूसलाधार बरसात हो रही थी।दूसरी तरफ श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में कविता की बरसात हुई।काव्य की वर्षा करने वाले कवि ठाणे से सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर", डॉ शारदा प्रसाद दुबे"शरदचंद्र",पालघर नालासोपारा से पं.जमदग्निपुरी, मुम्बई ओशिवरा से ओमप्रकाश तिवारी, बांद्रा से हौंसिला प्रसाद"अन्वेषी " गुरु प्रसाद गुप्त,मन्नू गुप्त,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी"अनमोल ", लालबहादुर यादव "कमल ", मुन्ना राय,"आत्मिक"श्रीधर मिश्र,एड.राजीव मिश्र आदि थे। उपस्थित रचनाकारों ने ऊपर की वर्षा को अपनी सशक्त रचनाओं से फीका कर दिया।

इसी आयोजन में संस्था के मार्गदर्शक हौसिला प्रसाद अन्वेषी जी का ७७ वाॅं जन्मदिन बड़े सौम्य तरीके और खुशनुमा माहौल में मनाया गया।सभी ने उनके मंगलमय जीवन व उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की और बधाइयां दी।विनिता सहल व मोतीलाल बजाज शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण आयोजन स्थल तक पहुॅंचने में अक्षय थे। इसलिए आनलाईन बिडियो काल के द्वारा सभागार में उपस्थित होकर उनको अपनी शुभकामनाएं दी।काव्यसृजन के पटल पर भी दिन भर बधाइयों का तांता लगा रहा।

श्रीराम जानकी मंदिर के सहायक ट्रस्टी शिक्षक शिवप्रकाश पाठक जी की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर सभी उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जो आकस्मिक काल कवलित हो गये।जो की धक्का दायक समाचार रहा।आभार पं.जमदग्निपुरी ने प्रकट किया।गरिष्ट नास्ता की व्यवस्था आत्मिक श्रीधर मिश्र व डॉ शारदा प्रसाद दुबे ओमप्रकाश तिवारी आदि ने मिलकर किया। राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!