Trending

Jaunpur News : ​लायन्स क्लब रॉयल ने कराया रक्तदान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवा में अग्रणी संगठन लायंस क्लब जौनपुर राॅयल ने नगर के ईशा हास्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों के अथक प्रयास से कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। 62 लोगों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। हर स्वस्थ व्यक्ति हर 3 माह पश्चात रक्तदान कर सकता है। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने क्लब द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकते हैं।
इसी क्रम में एस.एन. कालेज आफ फार्मेसी लखौवां के प्रबन्धक सन्तोष अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदान करने वाले समाज के रियल हीरो हैं। उन्होंने अपने कालेज के बच्चों को स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु बधाई दिया। नवचयनित अध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि रक्तदान करने से हम अनेक बिमारियों से बच सकते हैं। उपाध्यक्ष अभिताश गुप्ता, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर श्रीवास्तव, अजय मोदनवाल, राजेश अग्रहरि, अक्षत साहू के रक्तदान करने के पश्चात रक्तदान करने वालों का सिलसिला चल पड़ा जो शाम तक चलता रहा।
इस दौरान डा. स्मिता श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान 4 लोगों को जिन्दगी प्रदान करता है। ब्लड बैंक प्रभारी निर्मल श्रीवास्तव ने क्लब को धन्यवाद देते हुए क्लब के सदस्यों की कर्मठता की सराहना किया। सभी के प्रति धन्यवाद क्लब सचिव अजय सोनकर ने व्यक्त किया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिये एस.एन. कालेज आफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डा. स्वरूप चटर्जी, राजकुमार अग्रहरि, अमित गुप्ता, ऋषि श्रीवास्तव, बालकृष्ण साहू, अनूप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!