Trending

Jaunpur News : पत्रकार बिपिन सैनी को पितृशोक, चौकियां धाम के पण्डा थे राजकुमार जी

टीम संचार सेतु

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के पंडा राजकुमार जी (72 वर्ष) का निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र पत्रकार बिपिन सैनी ने बताया कि पिता जी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जो शनिवार—रविवार की रात लगभग 2 बजे हम लोगों को अकेला छोड़कर चले गये। वहीं दूसरी ओर श्री पण्डा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इधर पत्रकार साथी भी उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट किये। श्री पण्डा का अंतिम संस्कार नगर के राम घाट पर होगा जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार बिपिन सैनी ने दिया। इस मौके पर तमाम राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता आदि ने नम आंखों ने राजकुमार जी को अंतिम विदाई दिया। बता दें कि स्व. पण्डा अपने पीछे 3 पुत्र एवं 2 पुत्रियों का भरा—पूरा छोड़कर गये हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!