Trending

Jaunpur News : ​तीन अलग-अलग गांवों में हुई झड़प एवं मारपीट में 7 गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के 3 अलग-अलग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर झड़प व मारपीट हो गई। मामले में सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चक लक्ष्मणपुर, कबीरुद्दीनपुर और चोरसंड गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प और मारपीट हो गई। विवाद की सूचना पर मौके पर थाने की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने चोरसंड गांव के श्याम कुमार, चक लक्ष्मणपुर गांव के राकेश गौतम, रामबचन, मनोज गौतम, राहुल कुमार, विवेक कुमार एवं कबीरुद्दीनपुर गांव के चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि झड़प और मारपीट के मामले में 3 अलग-अलग गांव से 7 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सभी को डांट—फटकार लगाकर दोबारा विवाद न करने की हिदायत देते हुये शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!