Trending

Jaunpur News : भाजपाजनों ने गिनाईं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियां

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा संगठन द्वारा शनिवार को नगर के उषा उपवन में प्रोफेशनल मिट कार्यक्रम का आयोजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरा होने पर 11 साल बेमिसाल उत्सव मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित, वन्दे मातरम गीत गाकर एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर केकार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 2014 से शुरू हुई यात्रा ने भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी किया। धारा 370 को खत्म किया। राम मंदिर का उद्घाटन किया। वक्फ बोर्ड का संशोधन, जनधन योजना करोड़ों लोगों का खाता खोल कर उसमें कई योजनाओं के पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले। किसान सम्मान योजन में किसानों के खातों में पैसा डाले। करोड़ों लोगों के घरों में शौचालय बनाये गये।
वक्ताओं ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था 10 वें स्थान पर उसको चौथे स्थान पर लाया। 2029 तक देश की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में तीसरी स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुष्मान कार्ड के तहत गरीब लोगों को 5 लाख रुपया तक का फ्री इलाज कराने की सहूलियत प्रदान किया। देश को नया संसद भवन दिया। 11 सालों का कार्यकाल 140 करोड़ नागरिकों की आशा और विश्वास का परिणाम है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले देश में हर कार्य के लिए संदेह और निराशा का माहौल था। आज वही देश 'मोदी है तो मुमकिन है' के विश्वास से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का जिक्र किया।
इस अवसर पर मनीष सिंह, डॉ परमजीत सिंह, रोहित दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, चंदन केशरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की प्रगति के साथ भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी है। अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मोदी सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गली, हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!