Trending

Jaunpur News : ​पिकप के धक्के से वृद्ध घायल

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास राजमार्ग पर पैदल चल रहा लगभग 70 वर्षीय वृद्ध पिकप के धक्के से घायल हो गये। बताया जाता है कि स्थानीय क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी सम्पत पुत्र राम किशोर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पैदल कहीं जा रहे थे। उसी दौरान पिकप की टक्कर से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी नाज़ुक हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!