Trending

Jaunpur News : ​मांगलिक कार्यक्रम के दौरान चले ईंट पत्थर, 7 घायल

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र दुमदुमा गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट में महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सहगंजू के लड़के शनि की तिलक थी। कथित तौर पर तिलक कार्यक्रम के दौरान पड़ोसियों ने रंजिशवश उनके घर पर ईंट—पत्थर फेंकना शुरू कर दिये। इसी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से सन्दीप कुमार, लक्ष्मन पुत्रगण जयराम, काजल पत्नी बृजेश तथा दूसरे पक्ष से मुन्नी लाल, उनका लड़का सत्यांशू, सत्य प्रकाश पुत्र राम सहादुर, राधिका पत्नी सुरेश घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया जहां गम्भीर रूप से घायल सन्दीप और लक्ष्मन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!