Trending

Jaunpur News : ​विश्व रक्तदान दिवस पर 3 यूनिट हुआ रक्तदान

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तीन यूनिट रक्तदान किया। समिति के सदस्यों ने स्थानीय ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाज को सेवा व सहयोग का संदेश दिया।
इस मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में सहयोग व एकजुटता की भावना को भी मजबूत करता है।
समिति के अन्य सदस्यों ने भी नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया और लोगों से अपील किया कि वे भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। अंत में ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता वंश श्रीवास्तव, विशाल साहू व दीपक देवंशी को प्रमाण पत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!