Trending

Jaunpur News : थाना दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

टीम संचार सेतु

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। ये शिकायतें पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। 8 मामले राजस्व और 2 पुलिस विभाग से संबंधित थे जिनमें 1 का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य सभी प्रकरण में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय, राजस्व विभाग से कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!