Trending

Jaunpur News : थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग पर सड़क किनारे घास की सफाई शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

Naya Savera Network

जौनपुर। थानागद्दी-मोढ़ैला मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे उगी घास की सफाई का काम शुरू हो गया है। ट्रैक्टर की मदद से घास हटाई जा रही है। इससे सड़क किनारे की स्थिति साफ होगी और राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे घनी घास उगने से राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की सही सीमा का पता लगाने में परेशानी होती थी। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। खासकर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को सड़क के किनारे से गुजरने में दिक्कत होती थी।

अब सफाई शुरू होने से सड़क का किनारा स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। इससे आवागमन आसान होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी कम करने में मदद मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सफाई को जरूरी बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे राहगीरों को राहत मिलेगी और मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!