Trending

Jaunpur News : पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर)12 अक्टूबर पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिघरा गांव निवासी सुलफियान, घिरौली नानकार गांव निवासी सगे भाई रोई बिंद और राजमनी बिंद को उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!