Trending

Jaunpur News : चंदापुर में सजा माता रानी का पंडाल, दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Naya Savera Network

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के चंदापुर गांव में नवरात्र के अवसर पर माता रानी का आकर्षक पंडाल सजाया गया है। यहां मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

पंडाल में स्थानीय लोग पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्र को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से लोगों की आस्था और भक्ति देखने को मिल रही है।

इस आयोजन में समिति के संयोजक सोनू विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश मौर्य और शिवप्रकाश मौर्य की अहम भूमिका है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। चंदापुर में सजा माता रानी का पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!