Trending

Jaunpur News : अंतिम संस्कार से लौट रही कार बिजली के खंभे से टकराई, चार घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव के पास रविवार तड़के करीब 4:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर कार पर गिर गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को मड़ियाहूं स्थित आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरसरा गांव निवासी दिनेश चंद्र पांडेय की शनिवार को ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य बनारस में अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में राकेश पांडेय उर्फ पप्पू एडवोकेट और प्रीतम पांडेय के सिर में चोटें आईं। एक अन्य रिश्तेदार के मुंह में चोट लगी, जबकि भरत शर्मा को हल्की चोटें आईं।

परिजनों के अनुसार, सभी घायलों का उपचार चल रहा है। दिनेश चंद्र पांडेय की मौत के बाद हुए इस हादसे से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!