Trending

Jaunpur News : शहाबुद्दीनपुर में पशु आरोग्य शिविर, 658 पशुओं का मुफ्त इलाज

Naya Savera Network

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें 658 पशुओं का पंजीकरण कर उनका मुफ्त इलाज किया गया और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और पशुओं को बीमारियों से बचाना रहा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, बीमारियों से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के रहने की जगह साफ रखने, पौष्टिक आहार देने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।

शिविर में पशुधन बीमा, पशु किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रभान, पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, राजू सिंह, सुनील पांडेय और बंशबहादुर पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!