Trending

Jaunpur News : सितम सराय बाजार में दो दुकानों में चोरी, 30 हजार का सामान पार

Naya Savera Network

जौनपुर। रामनगर विकासखंड के सितम सराय बाजार में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। रविवार सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई तो बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने अमित ज्वेलर्स और एके फैशन पॉइंट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अमित ज्वेलर्स के मालिक ने करीब 10 हजार रुपये की चोरी होने की जानकारी दी। वहीं, एके फैशन पॉइंट के प्रोपराइटर के मुताबिक, उनकी दुकान से लगभग 20 हजार रुपये का सामान गायब है।

सुबह दुकानों पर पहुंचने के बाद चोरी का पता चलने पर दोनों दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही बाजार में दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!