जौनपुर। भाजपा केराकत की उपाध्यक्ष प्रज्ञा रानी सरोज ने महिला मोर्चा भाजपा मछलीशहर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपमा राय से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अनुपमा राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अनुपमा राय को नए दायित्व के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
अनुपमा राय जौनपुर के पेसारा गांव की निवासी हैं। उन्होंने पिछले जिला पंचायत चुनाव में मुफ्तीगंज वार्ड से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
