Trending

Jaunpur News : एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network

जौनपुर, 21 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जौनपुर पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!