Trending

Jaunpur News : मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 11 वर्षीय बालिका महाराष्ट्र के खंडवा में मिली, परिजनों की तलाश

Naya Savera Network

जौनपुर। मां की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली 11 वर्षीय बालिका अंशु यादव महाराष्ट्र के खंडवा में मिली है। वह ट्रेन से जौनपुर रेलवे स्टेशन से बैठकर जा रही थी। रेलवे कर्मचारियों ने बालिका को ट्रेन से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट खंडवा के सुपुर्द किया। फिलहाल बालिका को खंडवा के वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है और उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ में बालिका ने अपना नाम अंशु यादव, पिता का नाम बाबूलाल यादव और उम्र 11 वर्ष बताई। उसने बताया कि मां के डांटने पर वह घरवालों को बिना बताए चुपचाप घर से निकल गई थी। इसके बाद भटकते हुए जौनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में बैठ गई।

यात्रा के दौरान ट्रेन के सीटीआई एमओ वान खेड़े, मुख्यालय अकोला (महाराष्ट्र) ने बालिका को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट खंडवा को सौंप दिया। आरपीएफ ने इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना खंडवा को दी। इसके बाद बालिका को वन स्टॉप सेंटर खंडवा में सुरक्षित रखा गया, जहां उसकी काउंसिलिंग भी की जा रही है।

संबंधित अधिकारियों ने बालिका के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों या बालिका के परिवार के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे जीआरपी थाना खंडवा को सूचना दें।

संपर्क नंबर: 0733-2222303, 9425366246।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!