Trending

Jaunpur : ​गोमती नदी में नहाते समय फिसला किशोर का पैर, हुई मौत

टीम संचार सेतु

मौत की खबर से परिवार सहित गांव में दौड़ी शोक की लहर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिहौली में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गोमती नदी में नहाने गये 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव यादव उर्फ अत्तू पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। 3 भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
  • साथियों ने डूबते युवक को बचाने का किया प्रयास
अभिनव अपने 4 दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। तत्पश्चात चीखते-चिल्लाते घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सहित आस-पास के लोग मौके पर पहुंच युवक को नदी से बाहर निकाले।
  • पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम कराने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!