जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के भोररापुर गांव में श्री अम्बे मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार रात महोत्सव के पांचवें दिन पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। विधि-विधान से माता रानी की आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति की ओर से पहले दिन से ही पंडाल को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार रात आरती के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।
इस मौके पर प्रदीप पांडे, विकास पांडे, अजय पांडे, कन्हैयालाल पांडे, शिवम पांडे, शिवांशु पांडे सहित कई महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे।
