Trending

Jaunpur News : छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की दी गई जानकारी

Naya Savera Network

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला, आवेदन की सावधानियां बताईं
जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षा) योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में छात्रों के लिए संवाद एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से संबंधित नियमों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने छात्रों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन स्तर से जारी समय-सारिणी और योजना के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
कार्यशाला के अंत में छात्रों ने छात्रवृत्ति योजना से संबंधित पोर्टल पर आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के संबंध में छात्रों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, महाविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!