जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के चार थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया।
सरपतहां में वारंटी गिरफ्तार
सरपतहां थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 291/25 स्टेट बनाम रविशंकर, धारा 323 और 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अभियुक्त रविशंकर पुत्र गंगाप्रसाद निवासी रुधौली को उसके घर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह यादव और कांस्टेबल शिवेंद्र यादव शामिल रहे।
बदलापुर में आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तारी
बदलापुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 7421/09, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त जगदीश पुत्र रामजस निवासी हंकारपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पारस नाथ यादव और हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार शामिल रहे।
मड़ियाहूं पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी पकड़ा
मड़ियाहूं थाना पुलिस ने न्यायालय जौनपुर से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में बृजनाथ यादव उर्फ खूटी यादव पुत्र स्व. रामप्यारे यादव निवासी देवापार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राज कुमार यादव और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।
केराकत में भी वारंटी गिरफ्तार
केराकत थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 702/2015, अपराध संख्या 457/15, धारा 323, 504 और 506 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुरेश मौर्या पुत्र सीताराम मौर्या निवासी खर्गसेनपुर को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसका चालान न्यायालय किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दजी यादव और हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह शामिल रहे।
