Trending

Jaunpur News : बरसठी स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और प्लेटफॉर्म का काम शुरू

Naya Savera Network

जौनपुर। उत्तर रेलवे के जंघई जंक्शन-जफराबाद जंक्शन रेलखंड पर बरसठी रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और प्लेटफॉर्म बनाने का काम रविवार से शुरू हो गया। स्टेशन पर निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य को लेकर लखनऊ के ठेकेदार ने सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना से बातचीत भी की।

स्थानीय लोगों के अनुसार जज सिंह अन्ना बरसठी रेलवे स्टेशन के विकास की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। स्टेशन के विकास के लिए किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि तीसरी रेल लाइन और नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से ट्रेनों का संचालन बेहतर होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को भी अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, सलखापुर स्टेशन के निर्माण को लेकर भी क्षेत्र में उत्साह है। स्थानीय लोगों ने बरसठी स्टेशन पर शुरू हुए निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में जरूरी कदम बताया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!