Trending

Jaunpur News : पॉलिटेक्निक से पचहटिया तक बनेगा फोरलेन, 75 करोड़ रुपये मंजूर

Naya Savera Network

जौनपुर। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पॉलिटेक्निक से पचहटिया तक 3.75 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सड़क चौड़ी होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम लगता है। खासकर लता मंगेशकर चौराहे से आजमगढ़ जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर नहीं होने और सड़क संकरी होने से आवागमन प्रभावित होता है।

योजना के तहत सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी। यह मार्ग जौनपुर से आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर जाने का प्रमुख रास्ता है। हालांकि, सड़क चौड़ीकरण के दौरान विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाना चुनौती बन सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!