Trending

Jaunpur News : शिकारपुर तिराहे पर जाम और हंगामे के मामले में 45 के खिलाफ केस

Naya Savera Network

जौनपुर। शिकारपुर तिराहे पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने, सरकारी बैरियर हटाने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को मोलनापुर गांव में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में लोगों ने शिकारपुर तिराहे पर रास्ता जाम कर दिया था। इससे जौनपुर-बैजापुर और मल्हनी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बैरियर हटा दिए और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हमला करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

पुलिस ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो के आधार पर युवराज जौनपुरिया उर्फ लकी समेत 20 नामजद और करीब 25 अज्ञात पुरुष-महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्षक जयस राम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!