Trending

Jaunpur News : 32.51 लाख के सोने के गहने हड़पने के आरोप में तीन भाइयों पर केस

Naya Savera Network

जौनपुर। जौनपुर में ज्वैलर से 32.51 लाख रुपये के सोने के आभूषण हड़पने के आरोप में तीन भाइयों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कसेरी बाजार निवासी कारोबारी विष्णु वर्मा की शिकायत पर की है। मामले में गणेश सेठ, निखिलेश सेठ और मनोज सेठ को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत के अनुसार मनोज सेठ 23 जुलाई को समृद्धि ज्वेलर्स से 18 कैरेट के 123 ग्राम 316 मिलीग्राम आभूषण ग्राहक को दिखाने के लिए ले गया था। इनकी कीमत 15,28,937 रुपये बताई गई है। इसके बाद 25 जुलाई को वह घनश्याम दास अनिल कुमार ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड से 139 ग्राम 50 मिलीग्राम आभूषण ले गया। दोनों स्थानों से लिए गए आभूषणों की कुल कीमत 32,51,176 रुपये बताई गई है।

शिकायत में कहा गया है कि 31 जुलाई को आरोपियों ने बिल बनाने के साथ शपथ पत्र दिया था। इसमें सितंबर से हर महीने 10 ग्राम सोना देने और इसके बदले 1.50 लाख रुपये मासिक देने की बात कही गई थी। आरोप है कि बाद में कोई भुगतान नहीं किया गया। 16 सितंबर को फोन पर बातचीत में भी रुपये देने से इनकार कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी केके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!