Trending

Jaunpur News : बारिश के बाद तालाब में बदला गांव का रास्ता

Technical Team


जौनपुर। मड़ियाहूं के न्याय पंचायत रामपुर नद्दी स्थित बदलपुरवा गांव से गुतवान जाने वाला रास्ता भारी बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार रात में हुई तेज बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई। पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

शैलेश, नन्हे, श्याम, रथी, संतोषी, भारत, मनोज, संजय और बृजेश ने बताया कि सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। बारिश होते ही समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क को गड्ढामुक्त कराने तथा जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!