Trending

Jaunpur News : जौनपुर के अर्णव यादव दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यक्ष निर्वाचित, गांव में खुशी का माहौल

Naya Savera Network

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित जाकिर हुसैन कॉलेज में जौनपुर के अर्णव यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्णव के निर्वाचित होने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बरबसपुर सहित पूरे जौनपुर में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राम बरबसपुर, पोस्ट बेलावां, जनपद जौनपुर के निवासी अर्णव यादव ने अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर दिल्ली विश्वविद्यालय में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र में भी गर्व का भाव है।

अर्णव यादव के पिता श्री सुरेंद्र प्रताप यादव ईंट-भट्ठा व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती संगीता यादव बरबसपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा, परिश्रम और सामाजिक सरोकारों से जुड़े पारिवारिक संस्कारों के बीच पले-बढ़े अर्णव ने अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

अर्णव की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके निर्वाचित होने से बरबसपुर और जौनपुर के लोगों में विशेष उत्साह है तथा शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!