Trending

Jaunpur News : सड़कों पर आवारा पशु, हादसे का खतरा

Technical Team

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जमालापुर बरसठी पड़ाव के पास एनएच-135ए भदोही-जौनपुर मार्ग पर एक आवारा पशु बीच सड़क पर बैठा दिखाई दिया। इससे दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई।

मड़ियाहूं नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई स्थानों पर आवारा पशु सड़कों के बीच घूमते या बैठे नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार पशु झुंड में सड़क पर लड़ने लगते हैं। अचानक सामने आने पर वाहन चालकों को ब्रेक लगाना या रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

राहगीरों का कहना है कि रात के समय सड़क पर बैठे पशु आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। करन, शनि, मोहन और रामजी ने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!