Trending

Jaunpur News : रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

Naya Savera Network

जौनपुर। रबी-2026 में दलहन, तिलहन और खाद्यान्न फसलों के सामान्य बीज एवं मिनीकिट बीजों का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इससे बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को बीज ऑनलाइन बुकिंग और ई-लॉटरी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन बुकिंग के बाद ई-लॉटरी से चयन

विभिन्न योजनाओं के तहत सामान्य बीज और मिनीकिट बीज वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीजों की ऑनलाइन बुकिंग विभाग के पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण के लिए किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

राजकीय बीज भंडारों पर तोरिया उपलब्ध

कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान समय में तोरिया का बीज जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार समय से बुकिंग कर बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

समय से पंजीकरण कराने की अपील

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय से पंजीकरण और बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। विभाग का उद्देश्य किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर रबी सीजन में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!