Trending

Jaunpur News : मोलनापुर हवनवा संपर्क मार्ग बना दलदल

Hindi News


जौनपुर। जौनपुर-खुटहन मुख्य मार्ग को मोलनापुर हवनवा से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल है। जलभराव और भारी कीचड़ के चलते सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। सड़क पक्की नहीं होने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश होते ही रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस समेत अन्य वाहन गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

कीचड़ में दोपहिया वाहन फिसलने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की हालत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग को जल्द पक्का कराने तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!