Trending

Jaunpur News : जौनपुर को मिले तीन नए अग्निशमन वाहन, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Naya Savera Network

जौनपुर, 18 सितंबर। जनपद में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किया।

अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जौनपुर को 18 हजार लीटर क्षमता का एक वाटर बाउजर, पांच हजार लीटर क्षमता का एक फोम टेंडर और एक रेस्क्यू टेंडर उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों से नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में आगजनी और अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव कार्य को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एएसपी सिटी गोल्डी गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरपी राय, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!