Trending

Jaunpur News : पायलट जारा फारूकी ने छात्राओं को दिखाई आसमान की राह

Naya Savera Network
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में जनपद की होनहार पायलट जारा फारूकी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान ‘एक उड़ान आसमान की’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसका संदेश ‘बढ़ेंगी बेटियां, पढ़ेंगी बेटियां, उड़ेंगी बेटियां’ रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। उन्होंने जारा फारूकी समेत अतिथियों का बुके, स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अवसर और उचित मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

मुख्य अतिथि जारा फारूकी ने छात्राओं से संवाद करते हुए पायलट बनने के प्रशिक्षण, संघर्ष, कठिनाइयों और सफलता के अनुभव साझा किए। छात्राओं ने विमानन क्षेत्र में करियर, प्रशिक्षण और चुनौतियों से जुड़े सवाल पूछे। जारा ने मेहनत, अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति विश्वास को सफलता का आधार बताया।

मड़ियाहूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुखसाना फारूकी ने बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को समाज की प्रगति का आधार बताया। शुगर मिल के जीएम कमाल फारूकी ने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की बात कही। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस दौरान शिक्षक-कर्मचारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!