Trending

Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, वाराणसी रेफर

Naya Savera Network
जौनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में महिला घर में गंभीर रूप से झुलस गई।हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

बताया गया है कि सोमवार सुबह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी आशा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी अखिलेश कुमार मौर्या संदिग्ध परिस्थितियों में घर में गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजन उसे किसी तरह आग की लपटो से बचाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सको के मुताबिक 90% प्रतिशत महिला झुलसी है। साथ में आए लोगों ने बताया कि बाथरूम में नहाते समय वह झुलस गई है। जबकि उसके शरीर से सीधे तौर पर पेट्रोल की गंध आ रही थी।अब इस मामले में क्या सच्चाई है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि मायके वालो के आने के क्या कहानी सामने आती हैं यह तो उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा। जबकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!