Trending

Pratapgarh News : विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड अध्यक्ष बनी अंजू सिंह

Naya Savera Network

प्रतापगढ़। अंजू सिंह को विश्व हिंदू परिषद के आसपुर देवसरा प्रखंड का अध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक लोगों ने खुशी जाहिर की है। रामगंज के नगराध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि श्रीमती अंजू सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से सनातन विचारधारा को और ताकत मिलेगी तथा संगठन का व्यापक विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि अंजू सिंह ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन समर्पित भावना के साथ किया है। उनके नेतृत्व में आसपुर देवसरा प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद को नई ताकत मिलेगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!