तेजीबाजार। थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बदलापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़िता की बेटी ज्योति गौतम ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी रामचंद्र उर्फ बाबा, शिवपूजन गौतम, इंदू देवी, विकास, अंजली और नंदनी पर पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
