Trending

Jaunpur News : अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर की दी जान

Naya Savera Network

जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जाता है कि सोमवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर एक से लखनऊ की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी स्टेशन से रवाना होकर आउटर सिग्नल के पास पहुंची ही थी। इसी दौरान रेल पटरी के किनारे खड़े अधेड़ ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर भंडारी जंक्शन जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान राजेश कुमार (47) के रूप में हुई। आधार कार्ड पर उसका पता ग्राम नरगिस, थाना बतिया, सूरत, गुजरात दर्ज था। जीआरपी को मृतक के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि राजेश कुमार मूल रूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर का रहने वाला था। वह काफी समय से सूरत में रह रहा था, जिसके कारण उसका आधार कार्ड भी सूरत के पते पर बना हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी मिलने के बाद परिजन अंबेडकरनगर से जौनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। जीआरपी उनके आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!