बरसठी | स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित युवक और युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जयरामपुर गांव निवासी आनंद गौतम (24) पुत्र राहुल कुमार गौतम और प्रतिमा गौतम उर्फ अजोरा (21) पुत्री अखिलेश कुमार गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 352, 351(3) व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक अंबरीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Jaunpur News : चोरी के मामले में वांछित युवक-युवती गिरफ्तार, पायल बरामद
August 07, 2026