Trending

Mumbai News : के.सी. महाविद्यालय में "हिन्दी का बदलता स्वरूप एवं करियर" विषय पर विशेष व्याख्यान

Naya Savera Network

मुंबई। के.सी. महाविद्यालय के हिन्दी-विभाग के तत्वावधान में "हिन्दी का बदलता स्वरूप एवं करियर" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन गया। महाविद्यालय में प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक आयोजित इस विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के राजभाषा प्रमुख सलीम खान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस वक्तव्य के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के आधुनिक आयामों, बदलते स्वरूप और इस क्षेत्र में रोजगार व करियर के नए अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी ऐश्वर्या के वी एवं रमाकांत पांडेय ने विद्यार्थियों को न केवल हिंदी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के बारे एवं अपेक्षित योग्यता आदि की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक एवं हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय ने आमंत्रित विद्वानों का परिचय दिया तथा इस व्याख्यान का उद्देश्य पर प्रकाश डाला। गणमान्यों का स्वागत सहायक प्राध्यापक सुश्री गरिमा एवं शोधार्थी मांगीलाल बिश्नोई ने किया। आभार ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अलका ओझा ने किया। इस व्याख्यान से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!